Wednesday, September 7, 2022
पाजिटीव एवं #निगेटीव एनर्जी - Gaurishankar Chaubey
Friday, August 26, 2022
प्यार मे विश्वास- गौरीशंकर चौबे
Thursday, August 18, 2022
अटूट विश्वास- गौरीशंकर चौबे
Friday, July 22, 2022
भगवान की मजदूरी - Gaurishankar Chaubey
Sunday, July 10, 2022
हकीकत
Thursday, January 6, 2022
" ये कहानी आपके जीने की सोच बदल देगी "
एक दिन एक किसान का बैल कुएँ में गिर गया।
वह बैल घंटों ज़ोर -ज़ोर से रोता रहा और किसान सुनता रहा और विचार करता रहा कि उसे क्या करना चाहिऐ और क्या नहीं। अंततः उसने निर्णय लिया कि चूंकि बैल काफी बूढा हो चूका था अतः उसे बचाने से कोई लाभ होने वाला नहीं था और इसलिए उसे कुएँ में ही दफना देना चाहिऐ। किसान ने अपने सभी पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया सभी ने एक-एक फावड़ा पकड़ा और कुएँ में मिट्टी डालनी शुरू कर दी।
जैसे ही बैल कि समझ में आया कि यह क्या हो रहा है वह और ज़ोर-ज़ोर से चीख़ चीख़ कर रोने लगा और फिर अचानक वह आश्चर्यजनक रुप से शांत हो गया। सब लोग चुपचाप कुएँ में मिट्टी डालते रहे तभी किसान ने कुएँ में झाँका तो वह आश्चर्य से सन्न रह गया...... अपनी पीठ पर पड़ने वाले हर फावड़े की मिट्टी के साथ वह बैल एक आश्चर्यजनक हरकत कर रहा था वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता था और फिर एक कदम बढ़ाकर उस पर चढ़ जाता था।
जैसे-जैसे किसान तथा उसके पड़ोसी उस पर फावड़ों से मिट्टी गिराते वैसे -वैसे वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को गिरा देता और एक सीढी ऊपर चढ़ आता जल्दी ही सबको आश्चर्यचकित करते हुए वह बैल कुएँ के किनारे पर पहुंच गया और फिर कूदकर बाहर भाग गया |
ध्यान रखे आपके जीवन में भी बहुत तरह से मिट्टी फेंकी जायेगी बहुत तरह की गंदगी आप पर गिरेगी जैसे कि,
आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए कोई बेकार में ही आपकी आलोचना करेगा.
कोई आपकी सफलता से ईर्ष्या के कारण आपको बेकार में ही भला बुरा कहेगा.
कोई आपसे आगे निकलने के लिए ऐसे रास्ते अपनाता हुआ दिखेगा जो आपके आदर्शों के विरुद्ध होंगे...
ऐसे में आपको हतोत्साहित हो कर कुएँ में ही नहीं पड़े रहना है बल्कि साहस के साथ हर तरह की गंदगी को गिरा देना है और उससे सीख ले कर उसे सीढ़ी बनाकर बिना अपने आदर्शों का त्याग किये अपने कदमों को आगे बढ़ाते जाना है।
सकारात्मक रहे.. सकारात्मक जिए!
इस संसार में....
सबसे बड़ी सम्पत्ति "बुद्धि "
सबसे अच्छा हथियार "धैर्य"
सबसे अच्छी सुरक्षा "विश्वास"
सबसे बढ़िया दवा "हँसी" है
और आश्चर्य की बात कि "ये सब निशुल्क हैं "
"सोच बदलो जिंदगी बदल जायेगी"🙏
Friday, August 27, 2021
"आप कर्म करते रहिये, ज़िंदगी आपको खूबसूरत मौके प्रदान करती रहेगी I
गरीब बच्चा
एक पांच छ साल का मासूम सा बच्चा अपनी छोटी बहन को लेकर मंदिर के एक तरफ कोने में बैठा हाथ जोड़कर भगवान से न जाने क्या मांग रहा था. कपड़े में मैल लगा हुआ था मगर निहायत साफ, उसके नन्हे नन्हे से गाल आँसूओ से भीग चुके थे. बहुत लोग उसकी तरफ आकर्षित थे और वह बिल्कुल अनजान अपने भगवान से बातों में लगा हुआ था. जैसे ही एक अजनबी ने बढ़ के उसका नन्हा सा हाथ पकड़ा और पूछा: क्या मांगा भगवान से ??
उसने कहा: मेरे पापा मर गए हैं.. उनके लिए स्वर्ग, मेरी माँ रोती रहती है.. उनके लिए सब्र और मेरी बहन के लिए कपड़े के पैसे. तुम स्कूल जाते हो ?? अजनबी का सवाल.... स्वाभाविक सा सवाल था, हा जाता हू.. उसने कहा किस क्लास में पढ़ते हो ?.... अजनबी ने पूछा, नहीं अंकल में पढ़ने नहीं जाता, माँ चने बना देती है वही स्कूल के बच्चों को बेचता हू बहुत सारे बच्चे मुझसे चने खरीदते हैं, हमारा यही काम धंधा है।
बच्चे का एक - एक शब्द मेरी रूह में उतर रहा था, तुम्हारा कोई रिश्तेदार ? न चाहते हुए भी अजनबी बच्चे से पूछ बैठा, पता नहीं... माँ कहती है गरीब का कोई रिश्तेदार नहीं होता माँ झूठ नहीं बोलती.... पर अंकल, मुझे लगता है मेरी माँ कभी कभी झूठ बोलती है.
जब हम खाना खाते हैं हमें देखती रहती है, जब कहता हुं माँ तुम भी खाओ, तो कहती हैं मैने खा लिया था उस समय लगता है झूठ बोलती है.
बेटा, अगर तुम्हारे घर का खर्च मिल जाय तो पढ़ाई करोगे ? बिल्कुल नहीं!! क्यों ? पढ़ाई करने वाले... गरीबों से नफरत करते हैं अंकल, हमें किसी पढ़े हुए ने कभी नहीं पूछा पास से गुजर जाते हैं.
अजनबी हैरान भी था और शर्मिंदा भी, फिर उसने कहा हर दिन इस मंदिर में आता हू, कभी किसी ने नहीं पूछा यहाँ सब आने वाले मेरे पिताजी को जानते थे, मगर हमें कोई नहीं जानता.
बच्चे ने मायूसी से पूछा अंकल, जब बाप मर जाता है तो सब अजनबी क्यों हो जाते हैं?
"अजनबी के पास इसका कोई जवाब नही था".
*ऐसे कितने मासूम होंगे जो हसरतों से घायल हैं बस एक कोशिश कीजिये और अपने असपास ऐसे जरूरतमंद यतीमों, बेसहाराओ को ढूंढिये और उनकी मदद कीजिए*
मंदिर में सीमेंट या अन्न की बोरी देने से पहले अपने आस-पास किसी गरीब को देख लेना, शायद उसको आटे की बोरी की ज्यादा जरूरत हो।🙏🙏
स्वस्थ रहे ।। मस्त रहे ।। व्यस्थ रहे
गौरीशंकर चौबे












